Ballia News: नए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बलिया: जिले के नवागत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कोषागार पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों के साथ पहली बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचे और आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनें। उन्होंने कहा कि हर फरियादी की शिकायत का समाधान गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से होना चाहिए। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक हर हाल में पहुंचे।

यह भी पढ़े - बलिया रेलवे स्टेशन पर राधाकृष्ण एकेडमी का स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, छात्रों की सेवा भावना बनी मिसाल

img-20250523-wa0634.jpg

लंबित फाइलों पर जताई सख्ती

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सभी मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी अधिकारी बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़े।

विद्युत आपूर्ति पर विशेष जोर

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं से कहा कि निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और फॉल्ट की स्थिति में तत्काल सुधार कराया जाए।

img-20250523-wa0720.jpg

राजस्व प्रकरणों की प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

राजस्व संबंधित शिकायतों को लेकर डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजा जाए। ग्राम समाज, तालाब आदि की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा न होने पाए, और यदि है तो उसे तत्काल हटाया जाए। साथ ही भूमि का पट्टा सिर्फ पात्र लोगों को ही दिया जाए।

उन्होंने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण और तहसील स्तरीय समितियों की नियमित बैठक सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.