Ballia News: नगरा पुलिस ने सात वारंटियों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में थे वांछित

बलिया। नगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यायालय सीजेएम बलिया द्वारा जारी वॉरंट के क्रम में पुलिस टीम ने सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई उप निरीक्षक छुन्ना सिंह, रामलखन सोनकर और सूरज कुमार के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं

अनिल कुमार, अच्छेलाल, खिचड़ी और कुमार, सभी निवासी सिसंवारकला, थाना नगरा — इन पर धारा 147, 148, 323, 504, 506 भादंवि के तहत सरकार बनाम मिन्टू आदि मामले में आरोप हैं।

यह भी पढ़े - 20 मई को बंद रहेंगी बलिया की सभी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन का ऐलान

प्रेमनाथ यादव, निवासी भंडारी, थाना नगरा — इनके खिलाफ धारा 279, 304A भादंवि के तहत मामला दर्ज है।

शिवलाल, निवासी नगरा — इनके विरुद्ध धारा 498A, 323 भादंवि और ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

छोटेलाल चौहान, निवासी चांडी, थाना नगरा — इनके खिलाफ धारा 323, 504, 506 भादंवि के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.