Ballia News: कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बसंतपुर CHC में मॉक ड्रिल आयोजित

बलिया: कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसंतपुर में कोविड मरीजों के प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल में कोविड संक्रमित मरीज के अस्पताल पहुंचने से लेकर सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) तक ले जाने की प्रक्रिया, समय, उपलब्ध संसाधन, स्टाफ की दक्षता, दवाओं की उपलब्धता तथा वेंटिलेटर की क्रियाशीलता का विस्तृत आकलन किया गया। उद्देश्य था कि किसी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी ढंग से चिकित्सा सेवा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े - Ballia News : जमीनी विवाद में पहुंची पुलिस की करतूत कैमरे में कैद, सीसीटीवी फुटेज वायरल

इस अभ्यास में जिला सर्वेलेन्स अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा, निश्चेतक डॉ. उज्ज्वल प्रकाश, सीएचसी सोनबरसा की अधीक्षिका डॉ. निकिता, डीपीएम राजशेखर एवं महामारी विशेषज्ञ डॉ. जियाउल हुडा उपस्थित रहे।

इसके अलावा जनपद में संचालित आठ ऑक्सीजन प्लांट की कार्यशीलता की जांच के लिए राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ऑक्सीजन प्लांट का अलग से मॉक ड्रिल भी संपन्न हुआ, जिससे आपात स्थिति में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.