Ballia News: महायज्ञ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दिव्य प्रवचनों से भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया। शहर के मिश्र नेवरी, काशीपुर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण सिंह शतचंडी महायज्ञ में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिव्य प्रवचन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रद्धा और भक्ति के बीच बाल गोपाल की लीलाओं का जीवंत मंचन हुआ, जिसमें कलाकारों ने देवकी और वासुदेव को दर्शन कराते हुए सभी को मोक्ष और कल्याण का संदेश दिया।

प्रवचन कर रहे आचार्य दयाशंकर शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण केवल एक दिव्य घटना नहीं, बल्कि मानवता के उद्धार का माध्यम है। उन्होंने कहा, "जब-जब धर्म की हानि होगी, तब-तब मैं पृथ्वी पर अवतार लेकर अधर्म का नाश करूंगा।" उन्होंने बताया कि भगवान की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती हैं।

यह भी पढ़े - बलिया में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एचपीवी टीकाकरण, 14 बच्चियों को लगाया गया टीका

शास्त्री महाराज ने बताया कि भगवान वेदव्यास ने 17 पुराणों की रचना के बाद भी जब आत्मसंतोष नहीं पाया, तो नारद जी ने उन्हें भगवान की बाल लीलाओं के वर्णन की प्रेरणा दी। इसके बाद भागवत पुराण की रचना हुई, जिसमें बाल लीलाएं प्रमुख रूप से वर्णित हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के श्रवण से भक्तों को भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। महायज्ञ के दौरान हवन-पूजन और शतचंडी पाठ का आयोजन निरंतर चल रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

पूरे आयोजन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झलक, जयकारों की गूंज और भक्ति का उल्लास हर कोने में दिखाई दिया। आयोजकों के अनुसार, महायज्ञ का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और सद्भाव का संदेश देना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.