Ballia News : Instagram पर परवान चढ़ा प्यार, प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, पति ने कोर्ट से लगाई गुहार

बलिया, बांसडीह। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा की पत्नी पूनम देवी दो बच्चों की मां होने के बावजूद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। अब पीड़ित पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरेंद्र वर्मा की शादी पूनम देवी से वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। कुछ समय पहले पूनम की इंस्टाग्राम पर नरहीं निवासी दीपक पांडे से पहचान हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। आरोप है कि सुरेंद्र की गैरमौजूदगी में दीपक अक्सर उनके घर आने-जाने लगा। इससे पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद और मारपीट की नौबत आई, लेकिन हर बार समझौता हो गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: टोस नदी में गिरा कोयला लदा ट्रक, खलासी की मौत, चालक गंभीर

हालात तब बिगड़ गए जब 13 जनवरी को पूनम अपने प्रेमी दीपक के साथ घर से भाग गई। सुरेंद्र का आरोप है कि वह जाते समय करीब डेढ़ लाख रुपए के गहने और 70 हजार रुपये नकद भी ले गई। पीड़ित पति ने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

आखिरकार थक-हारकर सुरेंद्र ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। एसीजेएम (प्रथम) की अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.