Ballia News: बलिया में ऑटो का इंतजार कर रही महिला से फिल्मी अंदाज में ठगी, जेवर लेकर चंपत हुए ठग

Ballia News: उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड कस्बे में दिनदहाड़े एक महिला से फिल्मी अंदाज में ठगी का मामला सामने आया है। चौधरी चरण सिंह तिराहे पर ऑटो का इंतजार कर रही महिला को ठगों ने चालाकी से बातों में उलझाया और उसके गहने उड़ा ले गए।

पीड़िता फुलनी देवी, निवासी अटवा (तुर्तीपार), अपने भांजे की शादी से इंदारा, मऊ से लौट रही थीं। जैसे ही वह बिल्थरारोड तिराहे पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं, एक युवक ने आकर बातचीत शुरू की। तभी एक अन्य युवक वहां से गुजरते हुए जानबूझकर अपना रुमाल गिरा गया। तीसरे युवक ने रुमाल उठाया और तभी एक चौथा युवक आकर उसमें पैसे होने की बात करने लगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था, शिक्षा नीति और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर हुआ मंथन

बातों ही बातों में ठगों ने महिला को एक रुमाल सुंघा दिया जिससे वह थोड़ी देर के लिए अचेत हो गई। इसी बीच उसकी सिकड़ी, लॉकेट और कान के टप्स निकालकर ठग फरार हो गए।

होश आने पर महिला ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस इलाके में पहले भी कई महिलाएं ऐसी ठगी की घटनाओं का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन गिरोह अब तक पकड़ से बाहर है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.