UP IPS Transfer: यूपी में 14 आईपीएस अफसरों का तबादला, 7 जिलों के बदले गए कप्तान, वाराणसी IG बने गृह सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सोमवार देर रात जारी आदेश में 7 जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदला गया है। इनमें मुजफ्फरनगर, कौशांबी, गोरखपुर, इटावा, संतकबीरनगर, अयोध्या और फतेहपुर शामिल हैं।

वाराणसी के आईजी मोहित गुप्ता को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनकी जगह महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्णा को वाराणसी का नया डीआईजी बनाया गया है।

यह भी पढ़े - लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख

WhatsApp-Image-2025-05-06-at-2.32.21-AMWhatsApp-Image-2025-05-06-at-2.32.44-AM

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अजय कुमार साहनी, डीआईजी सहारनपुर से डीआईजी बरेली बनाए गए, अभिषेक सिंह नए डीआईजी, सहारनपुर, राज करन नैय्यर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर, डॉ. गौरव ग्रोवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या, संजय कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, अनूप कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर, बृजेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा, राजेश कुमार ।। पुलिस अधीक्षक, कौशांबी, संदीप कुमार मीना पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर, धवल जायसवाल पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट, सत्यजीत गुप्ता पुलिस उपायुक्त, कानपुर कमिश्नरेट, लक्ष्मी निवास मिश्र पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.