- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो गिरफ्तार, सड़क हादसे में दंपती घायल
Ballia News : गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो गिरफ्तार, सड़क हादसे में दंपती घायल
On

गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार
बलिया : मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार सुबह रिगवन ढाला के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, कांस्टेबल भानू प्रताप यादव और अक्षय शुक्ला शामिल रहे।
सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल
बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिश्रचक हनुमान मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर में डोमनपुरा निवासी गणेश तुरहा (46) और उनकी पत्नी पूनम देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें और भी हैं
Latest News
06 May 2025 21:44:02
गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार बलिया : मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.