बलिया में एआरपी चयन प्रक्रिया : माइक्रो टीचिंग में 45 शिक्षक फेल, 23 सफल अभ्यर्थियों का 7 मई को होगा इंटरव्यू

Ballia News: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास भवन में माइक्रो टीचिंग का आयोजन किया गया, जिसमें लिखित परीक्षा में सफल हुए 68 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। पारदर्शी तरीके से हुई इस प्रक्रिया में सिर्फ 23 शिक्षक ही सफल हो सके, जबकि 45 अभ्यर्थी असफल हो गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि माइक्रो टीचिंग में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू आगामी 7 मई 2025 को सुबह 9 बजे से विकास भवन बलिया में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े - बलिया में 2 जून को लगेगा रोजगार मेला, इंडसइंड बैंक में भर्ती का अवसर

गौरतलब है कि जिले में एआरपी के 82 पद खाली हैं, जिनकी पूर्ति के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 120 शिक्षकों ने आवेदन किया था। 2 मई को हुई लिखित परीक्षा में 92 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 68 शिक्षक माइक्रो टीचिंग के लिए चयनित हुए, जबकि 24 असफल रहे थे।

मंगलवार को आयोजित माइक्रो टीचिंग में विषयवार सफलता का आंकड़ा कुछ इस प्रकार रहा

विज्ञान: 15 में से 3 शिक्षक सफल

हिंदी: 7 में से 2

अंग्रेजी: 6 में से 3

गणित: 18 में से 11

सामाजिक विज्ञान: 22 में से 4 शिक्षक सफल

अब चयनित 23 अभ्यर्थी अंतिम चरण यानी साक्षात्कार के लिए तैयार हैं, जिसके बाद एआरपी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.