Ballia News: बलिया में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के ओकडेनगंज पुलिस चौकी अंतर्गत मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दवा कारोबारी को गोली मार दी। बाइक सवार बदमाशों ने वार्ड नंबर 20 कासिम बाजार निवासी अरुण कुमार गुप्ता (58 वर्ष), पुत्र बृज किशोर प्रसाद को निशाना बनाते हुए उन्हें कमर के पास गोली मार दी।

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया : 9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एडीआर भवन में बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.