Ballia News: बलिया में शौच के लिए जा रही लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर जमकर पीटा

बलिया: जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की.

बलिया: जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की. जब लड़की ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

इस दौरान बच्ची की मौत की अफवाह फैल गयी. इससे कई थाने की पुलिस घंटों उलझी रही. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात शौच के लिए गई किशोरी के साथ एक युवक जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - बांसडीह में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, छह नामजद के खिलाफ केस दर्ज

बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक भाग गया। परिजन आनन-फानन में घायल बालिका को जिला अस्पताल ले गए। इसी बीच किसी ने बच्ची की मौत की अफवाह फैला दी. किशोर की हत्या की सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। घंटों बाद मौत की अफवाह उड़ी तो पुलिस ने राहत की सांस ली। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है. प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.