अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए ओआरएस वितरण अभियान शुरू

अयोध्या। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी में निर्जलीकरण और डायरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम ने ओआरएस वितरण अभियान शुरू किया है।

नगर निगम के अनुसार, शनिवार को लता चौक पर आयोजित शिविर में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को ओआरएस पैकेट और घोल वितरित कर अभियान की शुरुआत की।

महापौर ने कहा कि नगर निगम केवल सफाई और पेयजल व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल भी उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे माह जारी रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पार्षद अनुज दास, रीशू पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एम. शुक्ल, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा और अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.