निषाद आरक्षण को लेकर लड़ाई जारी रहेगी, यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी : मुकेश साहनी

बलिया। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश साहनी ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी मुद्दे के कारण बिहार में उनके विधायकों को अन्य दलों ने अपने पाले में लिया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के समर्थन से ही नेता बनते हैं और किसी भी नेता की पहचान समाज के सहयोग से ही होती है।

यह भी पढ़े - Ballia News: सिकंदरपुर की बेटी रागिनी राय ने BPSC में लहराया परचम, बनीं जिला आपूर्ति अधिकारी

मुकेश साहनी ने कहा कि वह 2016 में पहली बार उत्तर प्रदेश आए और 2021 में संगठन को मजबूती देने के लिए सक्रिय रूप से काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता बाद में अन्य दलों के साथ चले गए।

उन्होंने घोषणा की कि वीआईपी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी है और आगामी चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। इसके तहत 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी को जितनी भी सीटें मिलेंगी, उनमें 90 प्रतिशत टिकट निषाद समाज के लोगों को दिए जाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए और समाज के मुद्दों का समाधान करना चाहिए।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.