Ballia News: चार दिन बाद मिला बलिया के लापता युवक का शव, हत्या का हुआ खुलासा

Ballia News: बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के धन धनेजा गांव निवासी योगेन्द्र कुमार (29) का शव चार दिन बाद शुक्रवार को बिहार के सिवान जिले के उरई बाजार के पास स्थित नहर से बरामद किया गया। योगेन्द्र 27 मई को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से घर से निकले थे और तभी से लापता थे।

परिजनों के अनुसार, घर से निकलने से पहले योगेन्द्र के मोबाइल पर किसी का फोन आया था, जिसके बाद उन्होंने सिवान जाने की बात कही थी। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़े - मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक, इतिहास में उचित स्थान देने की मांग

अगले दिन यानी 28 मई को परिजनों ने सिकन्दरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में योगेन्द्र की आखिरी लोकेशन बिहार के सिवान जिले के मुसाफिर थाना क्षेत्र में पाई गई। इसके बाद सिकन्दरपुर पुलिस परिजनों के साथ सिवान पहुंची और वहां की पुलिस की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

पूछताछ में मनोज कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुलिस पूछताछ में योगेन्द्र की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार सुबह नहर से शव बरामद किया गया।

शव जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.