Ballia News : आग का तांडव, सहतवार क्षेत्र में 22 झोपड़ियां जलकर राख, युवती झुलसी

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव में शनिवार सुबह भीषण आग ने तबाही मचा दी। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते राजभर बस्ती की 22 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में आठ परिवार बेघर हो गए, जबकि एक युवती झुलस कर घायल हो गई।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब सुरेश राजभर का परिवार खाना खाकर आराम कर रहा था। इसी दौरान घर में आए बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और झोपड़ी में आग लग गई। सुरेश की चार झोपड़ियां जलने के बाद आग ने तेजी से आसपास की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़े - मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक, इतिहास में उचित स्थान देने की मांग

आग की चपेट में आए परिवारों में कामेश्वर राजभर, शिवकुमार राजभर, मनजी राजभर, गुड्डू राजभर, ललन राजभर, रंजू देवी और अनंत राजभर शामिल हैं। आग में इनका घरेलू सामान, नकदी, अजय राजभर की बाइक और शिवकुमार की एक भैंस भी जलकर राख हो गई।

घटना में 20 वर्षीय रंजू देवी झुलस गई, जिसे ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार दिलाया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

सबसे ज्यादा आघात कामेश्वर राजभर के परिवार को लगा, जिनकी बेटी की शादी 29 अप्रैल को तय थी। आग ने शादी की तैयारियों समेत सारा सामान जला कर राख कर दिया।

घटना की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू और ग्राम प्रधान बीरबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.