Ballia News: पूर्व सैनिकों ने अनोखे अंदाज में याद किया आजादी के महानायक मंगल पांडेय

बलिया: अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर दुबहर ब्लॉक के पूर्व सैनिकों ने सैनिक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके अदम्य साहस और बलिदान पर विस्तृत परिचर्चा की गई।

रैली और नारेबाजी से गूंजा बलिया

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी तिराहे से हुई, जहां मुख्य अतिथि कर्नल भरत सिंह और कैप्टन अखिलेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पूर्व सैनिकों की रैली को रवाना किया। ओवरब्रिज होते हुए यह रैली कदम चौराहा पहुंची, जहां मंगल पांडेय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने "भारत माता की जय" और "मंगल पांडेय अमर रहें" के गगनभेदी नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: नवनिर्मित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग मजदूर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

screenshot_2025-01-30-20-50-06-64_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

स्मारक स्थल पर भव्य आयोजन

रैली आगे बढ़ते हुए मंगल पांडेय स्मारक नगवां पहुंची, जहां वीरांगनाओं, शहीद मंगल पांडेय के परिवारजन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और बलिया, बक्सर (बिहार) और देवरिया से आए वरिष्ठ पूर्व सैनिकों व एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया।

img-20250130-wa0025.jpg

देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैप्टन उग्रसेन पांडेय, श्रीकांत तिवारी और पूर्व सैनिक तेज बहादुर राय मौजूद रहे। बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों ने माहौल को प्रेरणादायक बना दिया। समापन महाप्रसाद एवं प्रीतिभोज के साथ हुआ।

screenshot_2025-01-30-20-49-54-53_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

आयोजन में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका

इस भव्य आयोजन के संयोजन में वायुसेना अधिकारी अरुणेश पाठक, नौसैनिक रजनीश चौबे, सुबेदार अंगद सिंह, हरेंद्र पांडेय, हरीश पांडेय, गोपाल सिंह, विजय पांडेय, रामप्रवेश पटेल, शिवजी गुप्ता, जितेंद्र दुबे, शशिकांत तिवारी, अरविंद यादव, जितेंद्र शुक्ला, अखिलेश सिंह, संजय चौरसिया, दुधनाथ राम, राजेश्वर सिंह, ददन यादव, अर्जुन यादव, मनोज दुबे, कमलदेव सिंह, राजकुमार सिंह, विनय सिंह, संतोष यादव, संजीव मौर्य, गिरिजा शंकर पांडेय, अजय पांडेय, धीरेन्द्र पाठक सहित दुबहर ब्लॉक के तमाम पूर्व सैनिकों ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पूर्व सैनिक कामता सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व नौसैनिक रजनीश चौबे ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.