Ballia News : ई-रिक्शा पलटा, तीन माहिलाओं समेत 6 घायल

सिकन्दरपुर, बलिया : सिकंदरपुर मनियर मार्ग पर शेखपुर चट्टी के समीप सोमवार को दोपहर में तेज रफ्तार बाइक के अचानक सामने आ जाने से असन्तुलित हो कर ई रिक्शा पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं व चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है।

मनियर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तम पट्टी गांव निवासी मोहन राम (60) अपने परिवार की महिलाओं के साथ लड़की की दिखावटी हेतु ई रिक्शा से सिकन्दरपुर आ रहे थे, जहां जल्प मन्दिर में दिखावटी का कार्यक्रम रखा गया था। ई रिक्शा स्थानीय कस्बा के मोहल्ला  बढ़ा निवासी 35 वर्षीय सेराज अहमद चला रहा था।वे जैसे ही मनियार मार्ग पर स्थित प्राइमरी पाठशाला शेखपुर के सामने पहुंचे कि बाएं तरफ सम्पर्क मार्ग से अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा के सामने आ कर मोड़ दिया।जिससे असन्तुलित हो कर रिक्शा सड़क पर पलट गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: पूर्व प्रधान व्यास वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उस पर सवार मोहन राम सहित पूजा(21),तेतरी(55) व सोनी देवी (30) व मुन्ना (6 वर्ष) घायल हो गए।रिक्शा पलटते ही उस पर सवार महिलाओं व बच्चों में कोहराम मच गया वही बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ग्रामवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।इस दौरान मौके पर इकट्ठा लोगों ने सभी घायलों को तत्काल गांव के एक प्राइवेट डाक्टर के यहां पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.