Ballia News : बलिया में भाजपा की कार्यशाला, 9 से 21 जून तक चलेगा ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान

बलिया। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

मुख्य अतिथि और भाजपा जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक बदलावों को देखा है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति के तहत देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़े - Barabanki Road Accident: बाराबंकी में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने जानकारी दी कि 9 से 21 जून तक जिले भर में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मंडल और जिले स्तर पर जनसंपर्क, जनसंवाद और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की योजनाओं और सफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन आलोक शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में संयोजक आलोक शुक्ला, सह-संयोजक कृष्णा पांडेय और अशोक यादव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बच्चा सिंह, विजय बहादुर सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), शुभ नारायण, छटू राम, रामजी सिंह, अमिताभ उपाध्याय, संजीव डम्पू, प्रदीप सिंह, सुजीत परमार, डॉ. अंजनी पांडेय, नितेश मिश्रा, जयप्रकाश जायसवाल, कौशल सिंह, सोनी तिवारी, प्रीति पांडेय, अश्वनी सिंह लिटिल, संतोष पांडेय, उदय पासवान, वशिष्ठ पांडेय, अभिजीत तिवारी, चंदन साह, योगेश सिंह, अवनीश शुक्ला, आलोक सिंह मोनू, ज्ञान प्रकाश पांडेय, दिव्यंत सिंह, दुर्गेश राय और अनुभव सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.