Ballia News: मनियर में भाजपा की वापसी, बुचिया देवी ने 2135 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

बलिया। बांसडीह तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत मनियर में हुए अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार वापसी की है। भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी धनवती देवी को 2135 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

सोमवार को बांसडीह इंटर कॉलेज में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र से ही बुचिया देवी बढ़त बनाए रहीं और पांचों चक्रों में सपा उम्मीदवार पर लगातार बढ़त बरकरार रखी। अंतिम परिणाम में बुचिया देवी को कुल 5158 मत मिले, जबकि धनवती देवी को 3023 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़े - Ballia News : इंटरमीडिएट में पल्लवी गुप्ता बनीं जिला टॉपर, 93.40 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

निर्दलीय प्रत्याशी सुभावती को 328 और देवान्ती को 107 मत मिले। उपचुनाव में कुल 8854 वोट डाले गए, जिनमें से 221 मत अवैध घोषित किए गए। 8633 वैध मतों में से 17 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

यह उपचुनाव अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर हुआ, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष रीतू देवी का निर्वाचन उच्च न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया गया था।

मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डीएसओ देवमणि मिश्रा ने बुचिया देवी के चुनाव एजेंट कुंवर विजय सिंह पप्पू को विजय प्रमाण पत्र सौंपा।

भाजपा की जीत पर विधायक केतकी सिंह, नेता नागेन्द्र पांडेय और सेतांशु गुप्ता समेत कई कार्यकर्ताओं ने बुचिया देवी और कुंवर पप्पू सिंह को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सीआरओ त्रिभुवन, एडिशनल एसपी अनिल झा, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ प्रभात कुमार और तहसीलदार नितिन सिंह समेत प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.