Ballia News: सोशल मीडिया गैंग्स पर बलिया पुलिस का बड़ा प्रहार, 25 गिरोह चिन्हित, 16 गिरफ्तार

बलिया : जिले में अपराध और सोशल मीडिया के माध्यम से दबंगई का प्रदर्शन करने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत बलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 1 से 5 जून तक चलाए गए अभियान में 25 सक्रिय गैंगों और उनके 263 सदस्यों को चिन्हित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन, आपराधिक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार और युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

यह भी पढ़े - Ballia News : पुरास के मठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि कई गैंग फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील्स और वीडियो बनाकर अपनी आपराधिक छवि को बढ़ावा दे रहे थे। इन गिरोहों के सदस्य हत्या, लूट, मारपीट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों में भी संलिप्त पाए गए हैं।

अभियान के दौरान कुल 25 संगठित गिरोहों की पहचान की गई, जिनमें 263 सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई के तहत 15 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें कई मामलों में गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर धाराएं भी लगाई गई हैं।

पुलिस के रडार पर आए गिरोहों में फरसा गैंग, महाकाल गैंग, 221715 गैंग और राइडर गैंग सहित कई अन्य समूह शामिल हैं। ये गिरोह कोतवाली, बैरिया, नरही, सिकंदरपुर, फेफना और बांसडीह थाना क्षेत्रों में सक्रिय बताए गए हैं। पुलिस इनके सरगनाओं और सदस्यों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध का महिमामंडन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार निगरानी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

बलिया पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी क्षेत्र में हथियारों का प्रदर्शन, गैंग गतिविधियां या सोशल मीडिया के माध्यम से भय का माहौल बनाने जैसी गतिविधियां दिखाई दें, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अराजकता के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति लागू है तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.