Ballia News: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अभद्र पोस्ट शेयर करने पर बलिया में एफआईआर, सपा नेताओं में आक्रोश

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले में बलिया के रसड़ा कोतवाली में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आरोप है कि रसड़ा निवासी गोरखनाथ जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी वाली पोस्ट साझा की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - खड़सरा बाजार में दिनदहाड़े लूट से दहशत, बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें सक्रिय

सांसद राजीव राय ने एफआईआर की जानकारी की साझा

घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एफआईआर की प्रति साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार की महिला सदस्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सपा नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

रसड़ा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग सोशल मीडिया पर साजिश के तहत ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं, जिससे पार्टी नेतृत्व की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायत में मांग की गई कि सभी संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री को हटाया जाए। नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की पोस्ट समाज में वैमनस्य फैलाने का कारण बन सकती हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विवादित पोस्ट सामने आने के बाद सपा समर्थकों ने इसका विरोध जताया। वहीं, अखिलेश यादव ने भी बयान जारी कर परिवार के खिलाफ झूठी और आपत्तिजनक बातें फैलाने वालों पर सवाल उठाते हुए उनके संरक्षण को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: नरही हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना Ballia News: नरही हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना
बलिया। नरही थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुए चर्चित हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला...
Agra News: आगरा में हिरासत में महिला से मारपीट के आरोप में चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
Ballia News: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अभद्र पोस्ट शेयर करने पर बलिया में एफआईआर, सपा नेताओं में आक्रोश
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया पश्चिमी कमान का दौरा, परिचालन तैयारियों की समीक्षा कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
चंदौली में स्कूल के क्लासरूम में छात्र की चाकू मारकर हत्या, साथी छात्र गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.