Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी

बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात मोबाइल अधिक चलाने को लेकर युवती को उसके मां, पिता और भाई ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई और मल्लाहीचक स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।

यह भी पढ़े - बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

युवती को टॉवर की ऊंचाई पर देख स्वजनों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सूरज पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने छोटे माइक के जरिए युवती से बातचीत शुरू की और काफी देर तक उसे समझाया-बुझाया। पुलिस की समझाइश के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद वह सकुशल टॉवर से नीचे आ गई।

युवती के नीचे उतरते ही परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवती और उसके स्वजनों को समझाकर मामले को शांत कराया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.