- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सीतापुर
- घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीतापुर: महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेवान मजरा मोहम्मदीपुर में घास काटने के लिए घर से निकलीं चार किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन चारों का कोई पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने महमूदाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 137 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरी को सौंपी गई है।
सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने जल्द ही चारों को सकुशल बरामद किए जाने की उम्मीद जताई।
