Ballia News: बलिया में 30 नवंबर को सभी स्कूल खुलेंगे, बीएसए ने जारी किया आदेश

Ballia News : निर्वाचन आयोग के निर्देश से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का वृहद अभियान जनपद बलिया में संचालित है। इसमें अब तक की प्रगति अत्यंत न्यून है। उक्त कार्यक्रम में व्यापक सुधार के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी बलिया द्वारा प्रदत निर्देश के क्रम में 30.11.2025 (रविवार) को जनपद के समस्त विद्यालय केवल कार्मिकों के लिए ही खुले रहेंगे। विद्यालय में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ विद्यालय पर उपस्थित रहकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) सम्बन्धी कार्य में यथा-आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़े - एनएससीटी ने 50-50 रुपये के योगदान से शिक्षक परिवार को दी 7.11 लाख की सहायता

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित करें। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दृष्टिगत यदि कोई भी विद्यालय 30.11.2025 को बंद पाया जाता है तो सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक समेत समस्त स्टाफ की जिम्मेदारी तय करते हुए अग्रिम कार्यवाही कर दी जायेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.