Ballia News: 10वीं की छात्रा का अपहरण करने वाला ट्यूशन टीचर बस्ती से गिरफ्तार, छात्रा सकुशल बरामद

Ballia News: बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में 10वीं की छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कथित ट्यूशन टीचर मोहम्मद सलाउद्दीन को पुलिस ने बस्ती जिले से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 15 वर्षीय छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा स्थानीय कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी और आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन (26 वर्ष) उसे ट्यूशन पढ़ाता था। 21 मई को छात्रा जब कोचिंग के लिए निकली, तभी आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और फरार हो गया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़े - Ballia Road Accident: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन बस्ती जिले में ट्रेस की गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें उप निरीक्षक आदित्य कुमार, हेड कांस्टेबल सूरज गिरी, हरेन्द्र कुमार और महिला हेड कांस्टेबल शीला देवी शामिल थीं। टीम ने बस्ती के एक होटल के पास से छात्रा को सुरक्षित छुड़ाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 87, 137(2), 351(2), 69 बीएएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.