- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: बारात में छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गये
Ballia News: बारात में छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गये
On
रतसर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के गिधपुरवा (पृथ्वीबांध) में शनिवार की रात बारात में छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गये।
रतसर,बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के गिधपुरवा (पृथ्वीबांध) में शनिवार की रात बारात में छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। उधर, मारपीट के बाद उपजे विवाद को किसी तरह शांत कराया गया और शादी समारोह संपन्न कराया गया.
वहां मौजूद घराती पक्ष के कुछ लड़कों की पिटाई कर उनके सिर फोड़ दिये गये. इस घटना में घराती पक्ष के जयमंगल यादव, चंदन यादव, छोटू यादव, विशाल यादव, पेदा यादव, अंकित यादव तथा बराती पक्ष के विनोद यादव, अजय यादव, कृष्णा यादव, पंकज यादव, आशीष यादव घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित तहरीर किसी भी पक्ष की ओर से नहीं दी गई है।
खबरें और भी हैं
Latest News
18 Sep 2026 11:07:54
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
