बलिया : अपरान्ह तीन बजे तक बाधित रहेगी इस इलाके की बिजली

हल्दी, बलिया: विद्युत उपकेंद्र दुबहर से जुड़े सभी गांवों की बिजली आज (रविवार) को अपरान्ह तीन बजे तक बाधित रहेगी। जेई यशवंत सिंह ने बताया कि फीटर पर जर्जर हो चुके पैनलों को बदल कर नया पैनल लगाया जा रहा है। मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैनल के जर्जर होने के कारण गर्मी व बरसात के दिनों में फाल्ट होते रहते है, जिससे विद्युत बाधित हो जाती है। इसलिए विभाग का प्रयास है कि उसे समाप्त किया जाय, ताकि जनता को सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई मिल सकें। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.