- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia: डीएम ने कई बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को लगाई कड़ी फटकार
Ballia: डीएम ने कई बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को लगाई कड़ी फटकार
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकासखंड हनुमानगंज के अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में बूथ संख्या 15, 13 तथा पिपरौली के बूथ संख्या 12 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता गणना प्रपत्र (फॉर्म) के एकत्रीकरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बूथों पर तैनात बीएलओ मीरा देवी और माया यादव से जिलाधिकारी ने पूछा कि अब तक कितने फॉर्म एकत्र और कितने शेष हैं।
उन्होंने दोनों बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपनी आईडी कार्ड और सरकारी झोला अनिवार्य रूप से धारण करके ही ड्यूटी करें। जिलाधिकारी ने दोनों बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र 100 प्रतिशत एकत्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वयं बीएलओ के मोबाइल में स्कैन करके प्रक्रिया भी दिखायी। बीएलओ से कहा कि वे मतदाताओं को जागरूक करें कि यदि किसी को फॉर्म भरने में कठिनाई हो तो फॉर्म भरने की जिम्मेदारी बीएलओ की होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
