- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- सीयर में शिक्षा कार्यशाला आयोजित, विद्यालयों के कायाकल्प पर जोर
सीयर में शिक्षा कार्यशाला आयोजित, विद्यालयों के कायाकल्प पर जोर
बलिया: प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 स्थित हरिकेवल प्रसाद सभागार में शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद्र तिवारी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए अपने विचार रखे।
कार्यशाला में विद्यालयों के कायाकल्प के 19 मानकों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन मानकों के माध्यम से विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित और संसाधनयुक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और ग्राम प्रधानों ने इन मानकों को पूर्ण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेश चंद, अशोक यादव, राकेश वर्मा, राजेश वर्मा, दयानंद सिंह और नियमत अली सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि फैसल आलम ने कहा कि विद्यालयों में शेष कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने आभार व्यक्त किया। संचालन नंद लाल शर्मा ने किया।
