बलिया के डीएम और एसपी अचानक देखने पहुंचे राजकीय बालिका गृह का सच

Ballia News: जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने शनिवार को राजकीय बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद सभी लड़कियों से बातचीत की और उनका हाल जाना.

Ballia News: जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने शनिवार को राजकीय बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद सभी लड़कियों से बातचीत की और उनका हाल जाना. जिलाधिकारी ने वहां की अधीक्षिका को निर्देशित किया कि राजकीय बालिका गृह में शासन द्वारा अनुमन्य व्यवस्था सभी बालिकाओं तक अच्छे ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही या किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर अधीक्षक समेत प्रोबेशन पदाधिकारी को भी गंभीर परिणाम भुगतना होगा.

जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, फिर बालिका गृह की रसोई में गये. वहां बालिकाओं को दिए जाने वाले भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। साफ-सफाई पर असंतोष जताते हुए अधीक्षक को हमेशा साफ-सफाई रखने की चेतावनी दी। उन्होंने बालिकाओं को दी जाने वाली सभी सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण आदि की जानकारी ली तथा बालिकाओं से बातचीत कर सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान समरसेबल खराब होने पर तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनंद भी उनके साथ थे.

यह भी पढ़े - बलिया: मझौवां में अराजक तत्वों ने दो जगह लगाई आग, कई झोपड़ियां और हजारों का सामान जलकर राख

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.