Ballia : देवेंद्र नाथ मिश्रा बने क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार सिंह महासचिव निर्वाचित

Ballia News: क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन, बलिया के चुनाव में देवेंद्र नाथ मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 412 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेश कुमार सिंह को 198 मतों के अंतर से पराजित किया।

महासचिव पद पर भूपेंद्र कुमार सिंह ने 246 मतों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भुवालजी सिंह को 63 मतों से हराया।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग

कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम प्रैक्टिस) पद पर सत्यप्रकाश ओझा उर्फ गोलू ने 221 मत प्राप्त किए और अपने प्रतिद्वंदी देवेंद्र कुमार उर्फ टिंकू को 9 मतों के अंतर से पराजित किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष (15 वर्ष से अधिक प्रैक्टिस) पद पर परमात्मानंद सिंह ने 366 मतों से जीत दर्ज कर प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को 87 मतों से हराया।

कोषाध्यक्ष पद पर रजनीश कुमार पांडेय ने सर्वाधिक 515 मत प्राप्त कर भारी जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित कुमार चौबे को 221 मतों से हराया।

अन्य पदों पर पूर्व में ही प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने के उपरांत चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह ने सभी मतदाताओं व प्रत्याशियों का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.