बलियाः माल्देपुर से चित्तु पांडेय चौराहे के बीच चलेगा बुलडोजर, हटेगा अतिक्रमण

Ballia News: बलिया के माल्देपुर से चित्तु पांडेय चौराहे के बीच चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। नाले का निर्माण बहेरी तक हो चुका है। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।

Ballia News: बलिया के माल्देपुर से चित्तु पांडेय चौराहे के बीच चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। नाले का निर्माण बहेरी तक हो चुका है। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इसको लेकर प्रशासन ने सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

प्रशासन ने लोगों को सचेत किया और लाउडस्पीकर के माध्यम से इलाकों में ऐलान करवाया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि सड़क के मध्य से दोनों तरफ 12-12 मीटर के अंदर के अतिक्रमण खुद हटा लें अन्यथा 18 अगस्त के बाद पीडब्लूडी विभाग अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वालों की होगी।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा

बता दें कि पीडब्लूडी ने शहर में माल्देपुर से चित्तू पांडेय चौराहे के बीच चौड़ीकरण को लेकर चिन्हांकन कर दिया है। बहेरी से लेकर चित्तू पांडेय के बीच कई मकान चिन्हांकन की जद में आ रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की सूचना के बाद कई मकान मालिक खुद अपने मकान को तोड़ने में लगे हुए हैं। वहीं कुछ लापरवाह बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

“पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब “पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब
मुंबई, 12 नवंबर 2026। सोनी सब के आगामी शो ‘चुड़ैल चली ससुराल’ को लेकर दर्शकों के उत्साह के बीच चैनल...
“पुष्पा का किरदार निभाने से मेरा खुद पर भरोसा और मजबूत हुआ है”: करुणा पांडे
बाल दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की बचपन की यादें, स्कूल की शरारतों से लेकर अधूरे सपनों तक का किया जिक्र
बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.