बलिया : स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटियां, सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही है नजर

बलिया के सभी नगरीय निकायों में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ.

Ballia: बलिया के सभी नगरीय निकायों में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ. मतदान के बाद मतदान दल पुलिस बल की मौजूदगी में मतपेटियों के साथ स्ट्रांग रूम परिसर पहुंचे।

मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है. मतगणना के बाद ही पुलिस बल हटाया जाएगा। स्ट्रांग रूम में हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी और किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास जाने की इजाजत नहीं होगी.

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

ज्ञात हो कि बैरिया में बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बांसडीह में बांसडीह इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में कंपोजिट स्कूल सिकंदरपुर, बेल्थराड में जीएमएम इंटर कॉलेज, रसदा में तहसील परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. नगर पालिका बलिया के अलावा नगर पंचायत चितबड़ागांव व रतसड़कला के पोलिंग दल परीखरा स्थिति मंडी समिति परिसर पहुंचे.

गुरुवार को मतदान दलों ने अधिकारियों को मतपेटियां सौंपी। मतपेटियों को सौंपने से पहले हर सामग्री का मिलान किया गया। इसके बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस-पीएसी बलों को सौंपी गयी है. उनकी देखरेख में सभी मतपेटियां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.