बलिया : बिजली विभाग का सरकारी कार्यालयों पर बकाया 865.44 लाख, वसूली की कार्रवाई तेज

Ballia News: बलिया के कई सरकारी कार्यालयों व परिसर में बिजली विभाग के लाखों के बिल बकाया हैं. बिजली विभाग ने इन कार्यालयों से वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है।

Ballia News: बलिया के कई सरकारी कार्यालयों व परिसर में बिजली विभाग के लाखों के बिल बकाया हैं. बिजली विभाग ने इन कार्यालयों से वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। वर्तमान में सरकारी कार्यालयों पर 865.44 लाख का बकाया है। वर्तमान में व्यक्तिगत उपभोक्ताओं के पास भी करीब 600 करोड़ रुपये बकाया है।

बिजली विभाग ने बकाया राशि जमा कराने के लिए सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र लिखा है। विद्युत विभाग द्वारा गत माह एक मार्च तक कुल 1190.23 लाख वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध विभाग ने कुल 1198.48 लाख की वसूली की। इसके अलावा विभाग पर कुल 1.55 लाख डिफॉल्टरों के खिलाफ करीब 600 करोड़ रुपये बकाया भी है। अब विभाग द्वारा ऐसे बकाएदारों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़े - बलिया में मिट्टी की दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत

बकाया राशि की वसूली के संबंध में विभाग द्वारा छूट का प्रावधान किया गया था लेकिन बकाएदारों ने ब्याज नहीं लिया। इसके बाद अब विभाग वसूली को लेकर कार्रवाई कर रहा है। विगत माह में विभाग की ओर से शासकीय कार्यालयों से बकायों की वसूली पर काफी जोर दिया गया ताकि वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में विभाग को आर्थिक संकट से निजात मिल सके.

बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एके अग्रवाल का कहना है कि सरकारी विभागों से वसूली को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. अधिकांश विभागों द्वारा बकाया जमा किया जा रहा है। जिन विभागों से राशि नहीं मिली है, उन्हें पत्र भेजा जा चुका है। अब व्यक्तिगत बकाएदारों से भी वसूली तेज की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.