बलिया: शादी समारोह में मारपीट के बाद युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

Ballia News। यूपी के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट में सहबलिया (रिश्तेदार) की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए वर-वधू पक्ष के लोग शनिवार सुबह बस स्टेशन चौराहा पर चक्काजाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और शव को गांव लाने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही एसएचओ विकास चंद्र पांडेय और चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।

बारात में अराजक तत्वों ने किया हमला

चकखान गांव निवासी श्रीभगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी रोहित राजभर से तय थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बरात मुजही से चकखान पहुंची और द्वारपूजा के बाद बारातियों का स्वागत किया जा रहा था।

यह भी पढ़े - बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार

रात करीब 12 बजे गांव के अराजक तत्वों ने अचानक बारातियों पर हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जब घरातियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी नहीं बख्शा। दूल्हे, घर की महिलाओं और दर्जनों लोगों को बेरहमी से पीटा गया।

युवक की मौत, कई घायल

हमले के दौरान रसड़ा थाना क्षेत्र के अथिलापुर गांव निवासी कृष्णा राजभर (17) पुत्र जितेंद्र जो कि दूल्हे के बुआ का लड़का और सहबलिया था, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना में अरुण राजभर (14) पुत्र परशुराम निवासी खेमपुर थाना नगरा, मोहित (19), मनीष (20), सागर (19) सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.