बलिया : इंटरसिटी से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर के नवका पूरा गांव के सामने गुरुवार की देर रात पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस व आरपीएफ ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगवां गाई निवासी पारस प्रजापति (74) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पारस कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य थे।

ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर

यह भी पढ़े - आजमगढ़: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

रसड़ा, बलिया : बलिया-मऊ रेलखंड के छितौनी-गढ़िया रेलवे क्रासिंग के बीच शुक्रवार की सुबह इंटरसिटी ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय दीपक कुमार (निवासी सुल्तानपुर, थाना बांसडीह) गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। युवक इंटरसिटी ट्रेन से मऊ जा रहा था। अचानक ट्रेन से गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 नम्बर की पुलिस ने उसे रसड़ा अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.