बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के अवायां गांव के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के घर में कोहराम छा गया।

जानकारी के अनुसार, उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर 6 निवासी धन्नजय चौधरी (35) अपनी पत्नी नीतू (32) के साथ बाइक से नगरा सरकारी अस्पताल से घर लौट रहे थे। नीतू नगरा अस्पताल में एएनएम के पद पर तैनात थीं। बताया जा रहा है कि अवायां गांव के पास उनकी बाइक की पहले एक ई-रिक्शा से टक्कर हुई और उसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा भिड़ी।

यह भी पढ़े - निषाद आरक्षण को लेकर लड़ाई जारी रहेगी, यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी : मुकेश साहनी

हादसे में पति-पत्नी समेत अन्य वाहन सवार लोग भी घायल हो गए। घायलों में पंकज पुत्र गुलाब दीन निवासी अवायां, गिरिजा देवी निवासी शाहपुर अफगां, राजाराम निवासी तेलमा, संगीता यादव निवासी छोटी टंगुनिया, ज्योति निवासी टंगुनिया, विमली देवी निवासी शाहपुर, राज निवासी बेल्थरा रोड, चांदनी देवी निवासी शाहपुर तथा रेनू देवी निवासी कोथ शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान नीतू की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल धन्नजय चौधरी समेत अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए बलिया और मऊ रेफर कर दिया गया। मऊ में इलाज के दौरान देर रात धन्नजय ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मासूम बेटी के सिर से उठा माता-पिता का साया

पति-पत्नी की मौत के बाद बिल्थरारोड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना जता रहे हैं। बेटे और बहू की मौत से पिता अमिर चंद गहरे सदमे में हैं। वहीं, दंपती की तीन वर्षीय मासूम बेटी के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस
नैनीताल। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के...
देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ : कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.