- Hindi News
- भारत
- ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के 50 उभरते स्टार्टअप्स सम्मानित
ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के 50 उभरते स्टार्टअप्स सम्मानित
मुंबई : इंदौर में आयोजित ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’ में शहर के 50 उभरते स्टार्टअप्स और उनके संस्थापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्टार्टअप्स को मंच और पहचान देना रहा।
कार्यक्रम में पीआर 24x7 के साथ आयोजित टॉक शो आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें परसेप्शन बिल्डिंग, ब्रांड प्रेजेंस और स्मार्ट पीआर की भूमिका पर चर्चा हुई। इसमें पीआर 24x7 की सीईओ नेहा गौर, नीवक्लाउड और रैकबैंक के संस्थापक नरेंद्र सेन, वियासॉकेट और वॉकओवर के संस्थापक पुष्पेंद्र अग्रवाल तथा मोशनजिलिटी के संस्थापक हिमांशु चतुर्वेदी ने विचार साझा किए।
नेहा गौर ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की शुरुआत में उसकी कहानी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है और पब्लिक रिलेशंस भरोसा बनाने का मजबूत माध्यम है।
प्रभात अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि स्थानीय स्टार्टअप्स को वह पहचान दिलाना है, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर अब इनोवेशन और उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है।
समारोह में टेक्नोलॉजी, फूड, हेल्थ, डिजिटल, स्पोर्ट्स, मीडिया और ई-कॉमर्स समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्टार्टअप फाउंडर्स को सम्मानित किया गया।
ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और ब्रांडिंग जैसे क्षेत्रों में कार्य करने वाली कंपनी है, जो डिजिटल और इनोवेशन आधारित समाधान विकसित करने पर फोकस कर रही है।
