देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को सहारनपुर के देवबंद पहुंचेंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज में प्रस्तावित है। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंअर ब्रजेश सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि योगी आदित्यनाथ का यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहते, बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीरता से कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री का यह तीसरा सहारनपुर दौरा होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 मार्च को मां शाकुम्भरी देवी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करने के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की थी और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सहारनपुर के गणेशपुर पहुंचे थे। उस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के साथ उन्होंने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया था।

करीब 22 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर सहारनपुर आगमन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस
नैनीताल। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के...
देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ : कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.