‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘हमने वहीं लगाया दिल’ रिलीज, बादशाह-कृष और किशोर मंडल की आवाज ने बढ़ाया रंग

मुंबई, मई 2026: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के लगातार चर्चा में बने हुए म्यूजिक एल्बम में अब एक और नया ट्रैक जुड़ गया है। टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने फिल्म का नया गाना ‘हमने वहीं लगाया दिल’ रिलीज कर दिया है। यह गाना पुराने दौर की याद दिलाने वाले अंदाज को आधुनिक म्यूजिक और नए ट्विस्ट के साथ पेश करता है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

कैची धुन और एनर्जेटिक बीट्स से सजे इस गाने को बादशाह, कृष मंडल, किशोर मंडल और इप्सिता ने अपनी आवाज दी है। वहीं, म्यूजिक कंपोजिशन बादशाह, हितेन और देव सदाना ने तैयार किया है। गाने के बोल बादशाह और कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

यह भी पढ़े - करुणा पांडे के साथ काम करना एक्टिंग की मास्टरक्लास जैसा : रसिका धुबाले

जंगल थीम पर फिल्माए गए इस ट्रैक में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। खास बात यह है कि गाने में इसके सिंगर्स की भी झलक देखने को मिलती है, जो ट्रैक को और खास बनाती है।

बॉस्को लेस्ली मार्टिस की शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गाना हाई एनर्जी और फुल ऑन एंटरटेनमेंट का पैकेज है। गाने की विजुअल स्टाइल और मस्तीभरा माहौल फिल्म के हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज को बखूबी दर्शाता है।

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत ‘पति पत्नी और वो दो’ एक टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार इसके निर्माता हैं। जूनो चोपड़ा फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों के लिए कॉमेडी, इमोशन और एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लेकर आने वाली है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.