- Hindi News
- मनोरंजन
- करुणा पांडे के साथ काम करना एक्टिंग की मास्टरक्लास जैसा : रसिका धुबाले
करुणा पांडे के साथ काम करना एक्टिंग की मास्टरक्लास जैसा : रसिका धुबाले
मुंबई : सोनी सब का लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी भावनात्मक कहानी और दमदार किरदारों के जरिए दर्शकों को लगातार बांधे हुए है। शो में अब अभिनेत्री रसिका धुबाले की एंट्री हुई है, जो ‘मनवा’ का किरदार निभा रही हैं।
रसिका धुबाले ने शो में करुणा पांडे के साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि करुणा पांडे के साथ हर सीन करना किसी एक्टिंग वर्कशॉप या मास्टरक्लास जैसा महसूस होता है।
रसिका ने कहा, “करुणा मैम जिस तरह अपने किरदार को समझती और निभाती हैं, वह बेहद प्रेरणादायक है। वे सिर्फ अभिनय नहीं करतीं, बल्कि अपने किरदार को पूरी तरह जीती हैं। उनके साथ काम करते हुए मुझे हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि रिहर्सल के दौरान भी करुणा पांडे छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देती हैं, चाहे वह एक्सप्रेशन हो, संवाद अदायगी हो या किसी भाव को व्यक्त करने का तरीका।
पुष्पा इम्पॉसिबल का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर किया जाता है।
