- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया के गंगापुर घाट पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति, 35 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया...
बलिया के गंगापुर घाट पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति, 35 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
बलिया। रामगढ़ से सटे गंगापुर हुकुमछपरा गंगा घाट पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति भव्य गंगा महाआरती और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं में महाप्रसाद ग्रहण करने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ और यज्ञोपवीत संस्कार के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नियमित गंगा महाआरती की गई, जिससे पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
गंगा जलस्तर बढ़ने को बताया अद्भुत संयोग
गुरुकुलम के संस्थापक आचार्य मोहित पाठक ने अपने संबोधन में एक विशेष घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से भंडारे के दिन मां गंगा के जलस्तर में स्वतः वृद्धि देखी जा रही है।
उन्होंने इसे मां गंगा की कृपा और ईश्वरीय संकेत बताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो मां गंगा स्वयं इस आयोजन की साक्षी बनती हों।
आचार्य मोहित पाठक ने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण से लोक कल्याण, जन-जन की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
