बहराइच: नशे का विरोध करने पर जमकर पीटा, एक की मौत, दूसरा घायल

बहराइच। जिले के सेमरौना गांव निवासी युवक ने रविवार शाम को पड़ोसी से सामने नशा न करने की बात कही। इससे नाराज दबंगों ने लाठियों से पिटाई कर दी। सगे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रात में ही उसकी मौत हो गई।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सेमरौना गांव निवासी नाथूराम पुत्र छेदी ने रविवार शाम को नशा कर धुंवा उड़ा रहे पड़ोसी लोगों को मना किया। इससे सभी नाराज हो गए। पड़ोसी कप्तान, वेदन उर्फ वेद प्रकाश, श्याम बिहारी, रामसूरत और बाबू समेत अन्य ने लाठियों से नाथूराम को पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए उनके पुत्र भीम पाल और तपस पाल को जमकर पीटा।

जिससे सभी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भीम पाल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रात में भीमपाल की मौत हो गई।

पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.