Bahraich News: नहर किनारे मिली सिर कटी युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायबोझा/बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में शुक्रवार सुबह नहर के पास एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के मजरा पूरे बेचई की है, जहां सरयू नहर की शाखा के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने एक युवती की सिर कटी लाश देखी। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शव को देखने से लगभग 10 से 20 घंटे पुराना होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। युवती का पूरा सिर गायब है, जिससे गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष आंकी जा रही है। युवती की पहचान और हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.