बहराइच: नाबालिग की कर दी शादी, विदाई से पहले पहुंची पुलिस.

बहराइच। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का विवाह 18 वर्षीय युवक के साथ कर दिया गया। शुक्रवार को नाबालिक की विदाई की तैयारी हो रही थी। तभी लखनऊ महिला हेल्प लाइन से सूचना जिले को पहुंची। जिस पर मटेरा पुलिस के साथ वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक ने विदाई रुकवा दी है। अब छह माह बाद बालिग होने पर विदाई होगी।

मटेरा थाना क्षेत्र के एलासपुर अगैया गांव निवासी 17 वर्ष छह माह की नाबालिक का विवाह भवनियापुर रामगढी गांव निवासी विनोद कुमार यादव के साथ तय हुआ था। तय कार्यक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार को गांव बारात पहुंची। इसके बाद शुक्रवार को विदाई कार्यक्रम शुरू हुआ। 

9 वन स्टॉप प्रबंधक रचना कटियार।

लेकिन विदाई से पूर्व ही नाबालिक की शादी की शिकायत लखनऊ महिला हेल्प लाइन में कर दी गई। जिस पर लखनऊ से वन स्टॉप सेंटर बहराइच की प्रबंधक रचना कटियार को सूचना दी गई। रचना कटियार के साथ मटेरा थाने के उप निरीक्षक बृजभान यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पूछताछ में नाबालिक माता और पिता ने बेटी के बालिग होने का दावा किया।

परिवार रजिस्ट्रर नकल के अलावा और कुछ मौजूद न होने पर प्राथमिक विद्यालय से जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया। जिसमें छह माह लड़की की उम्र कम मिली। इस पर शादी को रुकवा दिया। नाबालिक की विदाई नहीं हो सकी और दूल्हा बिना विदाई के बारात लेकर चला गया। वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रचना कटियार ने बताया कि लड़के की उम्र भी 18 साल ही है।

छह माह बाद होगी विदाई

किसी भी लड़की का विवाह 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं किया जा सकता है। मटेरा क्षेत्र में 18 वर्ष से कम की युवती का विवाह हो रहा था। जिसे रुकवा दिया गया है। छह माह पूरा होने पर परिवार के लोग वधू की विदाई कर सकते हैं। वैसे माना जाए तो लड़के की उम्र भी 21 वर्ष से कम है..., रचना कटियार वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.