कांस्टेबल साहब को रुपए नहीं दिए तो गिरेबान पकड़कर ले आया चौकी, फिर फाड़ ली अपनी वर्दी

बदायूं : वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन निवासी अरशद अंडे का ठेला लगाते हैं। 25 नवंबर को उनका वारंट आया था, जो जमानती था। एक सिपाही वारंट लेकर आया था। वह अरशद से रुपये मांग रहा था लेकिन अरशद ने रुपए नहीं दिए। अरशद के परिचितों ने जमानत करा ली। जमानत के बाद भी सिपाही ने रुपए मांगे। 

अरशद के साथियों ने 500 रुपए दिए तो सिपाही बोला कि होमगार्ड समझ रखा है। सिपाही धमकाने लगा। जिसके बाद शुक्रवार को सिपाही अरशद के अंडे के ठेले पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह अरशद का गिरेबान पकड़कर खींचकर चौकी ले गया और मारा पीटा। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ देखकर सिपाही और ज्यादा गुस्सा हो गया। लोगों के अनुसार वह शराब के नशे में था। उसने अपनी वर्दी फाड़ ली। 

यह भी पढ़े - Lucknow News : आज जनता को समर्पित होगा ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण, 15 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर थाने चला गया। लोगों की भीड़ उसके पीछे थाने पहुंच गई। सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.