Badaun News: रंगेहाथ दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दलाल को भी दबोचा

UP News : बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र की चौकी दहगवां के प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को एंटी करप्शन बरेली की टीम ने बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम गिरफ्तारी के बाद उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को काेतवाली ले आए, जहां देर शाम शहर कोतवाली में एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक इश्तियाक वारसी की शिकायती पर आरोपित देवेंद्र सिंह और ऋषिपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी लिखी गई। इसके साथ ही एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित भी कर दिया।

समसपुर कुबरी गांव में रहने वाले विजेंद्र ने 26 जनवरी को थाना जरीफनगर में प्राथमिकी लिखाई थी। उनका आरोप था कि प्रदीप और प्रेमपाल ने मारपीट की, धमकाया। प्रेमपाल के अनुसार, चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह जेल भेजने की धमकी देता था। उससे बार-बार कहा कि आरोप झूठा है मगर, वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। बाद में वह कहने लगा कि प्राथमिकी से नाम हटाने और अंतिम रिपोर्ट लगाने के बदले 20 हजार रुपये देने होंगे।

इससे परेशान होकर प्रेमपाल ने बरेली पहुंचकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। सोमवार दोपहर को एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल और इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम योजनाबद्ध तरीके से दहगवां चौकी के आसपास पहुंच गई। अधिकारियों के कहे अनुसार प्रेमपाल ने चौकी इंचार्ज को 20 हजार रुपये दिए।

वही रुपये चौकी इंचार्ज ने ऋषिपाल को रखने को दिए। इतने में एंटी करप्शन की टीम पहुंची और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। शाम को एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव को विभागीय जांच सौंपी है। एंटी करप्शन सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

डीएम ने 25 विभागीय एजेंडों की समीक्षा की, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने 25 विभागीय एजेंडों की समीक्षा की, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों...
क्रेज़ी क्रेटोस बनी क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 की पहली चैंपियन
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ईपीएफओ के साथ शुरू की नई डिजिटल सुविधा, अब पीएफ भुगतान होगा आसान
Ballia News : पुरास के मठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर एफआईआर और वाहन सीज करने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.