Azamgarh News: डाक विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, सीबीआई की छापेमारी में तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। डाक विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाकघर के तीन कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई टीम ने यह छापेमारी इतनी गोपनीय रखी कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

रिश्वतखोरी की शिकायत पर सीबीआई की कार्रवाई

सीबीआई को एक शिकायत मिली थी कि डाक विभाग के तीन कर्मचारी एक व्यक्ति से 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता का चयन रसूलपुर नंदलाल शाखा में शाखा पोस्ट मास्टर (ग्रामीण डाक सेवा) के पद पर हुआ था, लेकिन कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।

मोलभाव के बाद रिश्वत की रकम 10,000 रुपये तय हुई, जिसके बाद सीबीआई ने योजना बनाकर छापेमारी की और आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुए आरोपी

सीबीआई टीम ने डाकघर से तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया:

1. सब डिविजनल इंस्पेक्टर – रमेश कुमार

2. ओवरसीयर हेड – ब्रिकेश पांडे

3. पोस्टल असिस्टेंट हेड ऑफिस – अच्छेलाल

पुलिस को नहीं लगी भनक

सीबीआई की इस गोपनीय कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं मिली। इस बारे में जब एसपी हेमराज मीना से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें जिले में सीबीआई के आने की कोई जानकारी नहीं थी।

अब सीबीआई टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.