Azamgarh News: तेज रफ्तार कार ने ली दो छात्राओं की जान

आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल से कॉलेज जा रही दो छात्राओं को कुचल दिया।

मृत छात्राओं की पहचान आंचल यादव (21) और अंशिका यादव (20) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। आंचल यादव को बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं अंशिका को लालगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - Azamgarh News : पैतृक संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान, आजमगढ़ में सनसनी

सूत्रों के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह करीब साढ़े आठ बजे मईखरगपुर स्थित श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज जा रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.