Ayodhya News: रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई

अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए सोमवार को अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। महाकुंभ के चलते श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

श्री राम जन्मभूमि के एसपी (सुरक्षा) बलरामाचारी दुबे ने बताया, "दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाकुंभ के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है, और सभी प्रशासनिक अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।"

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर भी अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामलला के दर्शन के लिए करीब 15 लाख से अधिक भक्तों ने अयोध्या का रुख किया, जिससे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए।

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.